आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

ख़बर शेयर करें 👉

बुधवार, 02 सितंबर 2026
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और कुछ नया करने की कोशिश भी रंग लेकर आएगी। लेकिन अनजान लोगों की बातों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।

वृषभ राशि
आपकी मेहनत धीरे-धीरे आपको एक नई पहचान दिलाएगी। कला के क्षेत्र में भी आपका सम्मान और बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जिम्मेदारियों से पीछे आप नहीं हटेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ पैसा वापस मिलने की भी उम्मीद है। पुरानी योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है।

कर्क राशि
आज आपका गुस्सा ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। वही, कोर्ट के मामलों में भी संयम से काम लें। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की खबर आपको काफी राहत दे सकती है।

सिंह राशि
आज अधिक यात्रा से आप सेहत की ओर से परेशान रहेंगे। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी रुकावट दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। जरूरत पड़ने पर भी उधार लेने से बचें, क्योंकि आगे चलकर यह आपके लिए आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है।

कन्या राशि
आज आपको किसी नए पद, जिम्मेदारी या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की निजी समस्याओं को सुलझाने में बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचें।  यात्रा करनी पड़े तो जल्दबाजी से बचें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

तुला राशि
छोटे बच्चों की प्यारी फरमाइशें आपका मूड खुशनुमा कर देंगी। परिवार में कोई मिलने भी आपसे आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी गलती या लापरवाही के कारण बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि
संतान की उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी देखने को मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामले सुलझने से रुके हुए काम भी तेजी पकड़ेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

धनु राशि
सामाजिक क्षेत्र में हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या कोई खूबसूरत पल आपके दिन को यादगार बना सकता है। जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। 

मकर राशि
किसी व्यक्ति की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि कोई अनजाने में आपके काम में रुकावट डाल सकता है। किसी करीबी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि
जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से घर में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। वहीं, करियर को लेकर जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

मीन राशि
जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। लेकिन आज काल के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आपको अपने किसी पुराने मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।