हल्द्वानी-अवैध शराब और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने 94 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। बीती रात्रि मंगल पड़ाव पुलिस क्षेत्र
में गश्त कर रही थी तभी एक स्कूटी संख्या यूके 04वाई-7316 को रोकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देशी शराब के 94 पव्वे बरामद हुए। शराब तस्कर ने
बताया कि वह स्कूटी से ही शराब की तस्करी करता है। पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने अपना नाम देवेन्द्र सिंह पुत्र दान सिह निवासी ग्राम कश्यालेश थाना मुक्तेेश्वर व हाल निवासी जज फार्म बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
चाकू के साथ एक दबोचा
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अद्द चाकू के साथ गिरफ्रतार किया है। टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बाइक संख्या यूके 04एन-6434 को रोक कर चालक की तलाशी ली गई तो उसके पास से अदद चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. समीर पुत्र स्व. इशरार उर्फ बब्बू पेन्टर निवासी इन्द्रानगर मोहमदी चौक बताया। बताया जा कि पकड़ा गया युवक किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज करते हुए आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज