हल्द्वानी: खेत में कट्टे से मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। खेतों के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बच्चा बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का बेटा था, जो सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था।
सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों ने कट्टे से तेज दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है और आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई। सटीक कारण और मौत का तरीका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग और गमगीन परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल