अल्मोड़ा में मेडिकल क्रांति: अब जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से होंगे ऑपरेशन, संजय पाण्डे के दो वर्षों के संघर्ष का बड़ा परिणाम

ख़बर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिले अल्मोड़ा के लिए यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में मील का पत्थर बन गया है। पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में अब लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब पित्त की पथरी, अपेंडिक्स और हर्निया जैसे ऑपरेशन बिना चीरे, कम दर्द और कम खर्च में यहीं किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जाता है सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे को, जिन्होंने बीते दो वर्षों से इस सुविधा के लिए शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने जनता की आवाज शासन तक पहुंचाई और हर स्तर पर समन्वय बनाकर यह सपना साकार किया।

अब तक यह सुविधा केवल देहरादून और हल्द्वानी जैसे बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब अल्मोड़ा के मरीजों को ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही उन्हें आधुनिक चिकित्सा सुविधा और भरोसेमंद इलाज मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

संजय पाण्डे ने उत्तराखंड शासन, स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र पंत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सिर्फ मशीन नहीं, ये लोगों के भरोसे की वापसी है। यह पहाड़ों में परिवर्तन की उम्मीद का नया सूरज है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज

हालांकि कुछ तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अभी शेष हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह सुविधा शीघ्र ही आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
यह कदम न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि ईमानदारी और निरंतर प्रयासों से पहाड़ों में भी बदलाव संभव है।