(ब्रेकिंग न्यूज) अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल
अल्मोड़ा। जिले के थाना लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जैंती के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37 वर्ष) निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57 वर्ष) निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। मेहरबान सिंह की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। वहीं राहुल राय (19 वर्ष) निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यह दुर्घटना हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक