अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अल्मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उड़यूड़ा गांव में पहाड़ी से आया भारी मलबा एक मकान पर जा गिरा। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा में सोमवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच उड़यूड़ा गांव में पहाड़ी से अचानक आए मलबे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश