देहरादून मे चलती पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने ऐसे बचाई अपनी जान और गांव को तबाही से,….वीडियो
देहरादून। कालसी-चकराता मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जजरेड से करीब एक किलोमीटर आगे पराली से भरी एक पिकअप में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पिकअप चालक संजू और परिचालक राहुल ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए आग बुझाने की पूरी कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, विकासनगर से पराली लेकर जा रहा वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। बावजूद इसके चालक ने हिम्मत नहीं हारी और जलती पिकअप को करीब एक किलोमीटर तक आगे बढ़ाकर ऐसी जगह पहुंचाया, जहां आग से बड़ा हादसा न हो।
स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है। इसी दौरान पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
चौकी साहिया प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि वाहन में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि आग पराली के घर्षण या चिंगारी से लगी होगी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!