उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: दो जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद देहरादून और चम्पावत जिलों में 18 जुलाई (शनिवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
देहरादून के जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
वहीं, चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर भी जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
दोनों जिलों के प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत; आरोपी चालक फरार
“कृष्णा स्टोन इंडस्ट्रीज़ और गोला स्टोन इंडस्ट्रीज़ ने हरेला पर्व पर किया वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश”