बड़ी खबर(देहरादून): सरकार ने इन तीन IAS अफसरों के दायित्वों में किया बदलाव

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक फेरबदल किया है। इसके तहत आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि सेमवाल इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ऐसे में उन्हें नया दायित्व मिलने के बाद उनके सेवा विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस निकिता खंडेलवाल से सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक का कार्यभार वापस ले लिया गया है। यह जिम्मेदारी अब आईएएस गौरव कुमार को दी गई है, जो वर्तमान में अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास निदेशालय के पद पर कार्यरत हैं।

हालांकि यह बदलाव सीमित स्तर पर किया गया है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं, खासकर सेमवाल को लेकर, जिन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक और जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad