(बड़ी खबर) देहरादून: एडमिशन को लेकर शासन ने किया बड़ा बदलाव, अब ये बच्चे भी ले सकेंगे कक्षा-1 में दाखिला,… देखिए आदेश
देहरादून। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए कक्षा-1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा में संशोधन कर दिया है। अब 1 जुलाई 2025 से पहले 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को भी कक्षा-1 में प्रवेश दिया जाएगा। पहले यह सीमा 1 अप्रैल तय थी, लेकिन अब सरकार ने इसे तीन महीने आगे बढ़ाते हुए नया शासनादेश जारी कर दिया है।
शासनादेश के अनुसार 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को आरटीई के तहत स्कूली शिक्षा का अधिकार प्राप्त है, जबकि दिव्यांग बच्चों के लिए यह आयुसीमा 18 वर्ष तक रखी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षिक सत्र के 1 जुलाई तक यदि कोई बच्चा 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, तो उसे उस सत्र में कक्षा-1 में प्रवेश देने से रोका नहीं जाएगा।
साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में प्री-स्कूल (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) संचालित करने वाले स्कूलों को बच्चों की न्यूनतम आयु का निर्धारण इस तरह करना होगा, जिससे बच्चा 6 वर्ष की आयु पूरी करके ही कक्षा-1 में पहुंचे।
वर्तमान में जो बच्चे पहले ही प्री-स्कूल कक्षाओं में अध्ययनरत हैं, उन्हें पूर्व के वर्षों की भांति कक्षा-1 में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। उनकी पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित नहीं होगी।
दिव्यांग बच्चों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं कि उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार रखी जाए जिससे वे 18 वर्ष की आयु तक बिना किसी बाधा के प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर सकें।

इस बदलाव से अभिभावकों को राहत मिलेगी और बच्चों को समय के अनुरूप शिक्षा का अधिकार भी प्राप्त होगा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से शासनादेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश