(बड़ी खबर) उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: हरिद्वार व टिहरी को मिले नए जिलाधिकारी
देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, टिहरी गढ़वाल को भी नया डीएम मिल गया है।
आईएएस मयूर दीक्षित इससे पहले टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना के निदेशक और जिला विकास प्राधिकरण टिहरी के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर हरिद्वार की कमान सौंपी है। वह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
मयूर दीक्षित के ट्रांसफर के बाद आईएएस नितिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नितिका 2015 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह अपर सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज और विज्ञान-प्रौद्योगिकी), निदेशक USAC और प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। शासन ने अब उन्हें इन जिम्मेदारियों से मुक्त कर टिहरी की नई डीएम की जिम्मेदारी दी है। साथ ही उन्हें पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक