(बड़ी खबर) देहरादून: भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर सीएम धामी सख्त, दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही पर भी चेताया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक लेकर भ्रष्टाचार, अवैध अतिक्रमण और दस्तावेजों की जांच को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए और टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि लोग बेझिझक शिकायत कर सकें।
मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है और सभी जिलों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सीएम धामी ने कहा कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत दस्तावेज जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराए जाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।
सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने और पर्वतीय वास्तुशैली को प्राथमिकता देने के निर्देश भी उन्होंने दिए। बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा सख्त करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
इस मौके पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद