(बड़ी खबर) देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने किया 16वें वित्त आयोग की टीम का स्वागत, आज होगी अहम बैठक
देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया। आयोग के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक हालात और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
आयोग की इस टीम में सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या कांतिघोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव श्री केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक सुश्री पी. अमरूथावर्षिनी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए राज्य की प्राथमिकताओं और चुनौतियों को साझा किया।
अब सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग के समक्ष महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके बाद आयोग नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से भी मुलाकात करेगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव वित्त दिलीप जावलकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप