(बड़ी खबर) देहरादून: गौला-कोसी समेत इन नदियों में खनन को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस तारीख तक कर सकेंगे निकासी
देहरादून। उत्तराखंड में आरक्षित क्षेत्रों की नदियों में खनन की अवधि को सरकार ने बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर वन निगम के अधीन आने वाली गौला, कोसी, शारदा, दाबका और नंधौर जैसी नदियों में 19 जून तक खनिज निकासी की अनुमति दी गई है। पहले यह खनन सत्र हर साल 31 मई को समाप्त हो जाता था।
यह निर्णय राज्य सरकार, वन विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में मानसून 20 जून से दस्तक दे सकता है, इसी आधार पर खनन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वन निगम को इससे अतिरिक्त राजस्व मिलेगा और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
खनन सत्र बढ़ाने की मांग पिछले वर्ष भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा की गई थी, जिस पर शासन ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पत्र भेजा था। इसके बाद अगस्त 2024 में मंत्रालय ने मानसून के दौरान खनन पर रोक और स्थानीय मौसम के आधार पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।
हाल ही में हुई बैठक में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, वन निगम के प्रबंध निदेशक जीएस पांडे और मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि चूंकि मानसून 20 जून से पहले नहीं पहुंचेगा, ऐसे में 19 जून तक खनन की अनुमति दी जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत