बड़ी खबर (देहरादून): सरकारी कार्मिकों को नए साल का तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

अब राज्य सरकार के कार्मिकों, सिविल और पारिवारिक पेंशनरों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 53% से बढ़ाकर 55% मिलेगा।

सरकार के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक लाभ होगा। यह वृद्धि प्रतिमाह मूल वेतन के आधार पर देय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad