(बड़ी खबर) देहरादून: अधिकारी अब समय से पहुंचें दफ्तर, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई… शासन ने जारी किए आदेश
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली से समय पर हाजिरी अनिवार्य है। फिर भी कुछ अधिकारी-कर्मचारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शासन के संज्ञान में आया है कि कई अधिकारी-कर्मचारी अभी भी बायोमैट्रिक उपस्थिति में समय का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर अब रोजाना सुबह 10:15 बजे (सचिवालय के लिए 09:45 बजे) नामित अधिकारी द्वारा उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी और देर से आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत अगर कोई कर्मचारी—
- महीने में 01 दिन देर से आता है तो उसे मौखिक चेतावनी,
- 02 दिन देर से आने पर लिखित चेतावनी,
- 03 दिन देर से आने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटा जाएगा,
- जबकि 04 या उससे अधिक दिन देर से आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
शासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यालय समय का कड़ाई से पालन करें। जो अधिकारी या कर्मचारी इसमें ढिलाई बरतते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने यह भी कहा है कि संबंधित अधिकारी इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कराना सुनिश्चित करें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…