बड़ी खबर (देहरादून): वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा अब 25 मई को, फार्मासिस्ट पदों की परीक्षा फिलहाल स्थगित
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
पहले यह परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित याचिका संख्या 145/2025 के आदेश के चलते विज्ञापन संख्या 68/2025 पर अग्रेत्तर कार्यवाही पर रोक लग गई थी। हालांकि, कोर्ट के 16 मई के आदेश में फार्मासिस्ट पदों को छोड़कर अन्य पदों पर लगी रोक हटा दी गई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि फार्मासिस्ट और उससे संबंधित कैमिस्ट पदों की लिखित परीक्षा को कोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक पद के लिए नई परीक्षा तिथि तय होने के साथ ही जल्द ही प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज