बड़ी खबर (देहरादून): सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। अगर आप भी बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक या झूठी खबर पोस्ट करते हैं, तो अब संभल जाइए। देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में देखा गया है कि कई लोग जानकारी के अभाव में सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक खबरें पोस्ट कर रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति बन रही है और शांति व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और अब तक 100 से ज्यादा ऐसी भ्रामक पोस्टों को हटवाया जा चुका है। साथ ही, कई मामलों में पोस्ट करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

एसपी सिटी ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। अगर कोई जानबूझकर अफवाह फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad