बड़ी खबर (देहरादून): यहां चौकी प्रभारी ले रहा था एक लाख की रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
देहरादून में विजिलेंस टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायती पत्र सौंपा था। उसने बताया कि उसके दोस्त और तीन अन्य लोगों के खिलाफ जावेद नामक व्यक्ति ने बजंरावाला क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर शिकायत दी थी, जिसकी जांच आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास थी।
चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उसने जांच में नाम हटाने के एवज में शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग की और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, लिहाजा उसने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।
विजिलेंस ने जाल बिछाकर बुधवार को आरोपी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित