(बड़ी खबर) देहरादून : कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, पंचायत चुनाव समेत कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अब स्थिति जल्द साफ हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 4 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक कल (बुधवार) सुबह 11 बजे सचिवालय में होनी है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार किया गया ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि ओबीसी आरक्षण को लेकर राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब विभाग ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की अंतिम स्थिति लगभग तय कर ली है।
कैबिनेट बैठक में यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है, तो पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके तुरंत बाद उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर अधिसूचना भी जारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि लंबे समय से पंचायत चुनावों को लेकर राज्य में संशय की स्थिति बनी हुई थी। अब 4 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक को इस दिशा में निर्णायक माना जा रहा है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज