देहरादून से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी निलंबित
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हरिद्वार स्थित पंदीप पार्किंग की नीलामी में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की गई है।
सीबीआई की जांच रिपोर्ट में आरके तिवारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता स्तर-2, अल्मोड़ा से संबद्ध किया गया है।
इस कार्रवाई को सरकार की “भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन” की नीति के तहत अहम कदम माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित