(बड़ी खबर) देहरादून: आयुष्मान योजना से कटा इन प्राइवेट अस्पतालों का नाम, जानिए वजह
देहरादून सहित उत्तराखंड के तीन जिलों में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध पांच प्राइवेट अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छह महीने से योजना में निष्क्रिय रहने पर यह सख्त कार्रवाई की है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी।
प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि योजना से जुड़े हर अस्पताल को तय मानकों के अनुसार नियमित रूप से कार्य करना जरूरी है। निष्क्रियता बरतने वाले अस्पतालों की पहचान कर उनकी सूचीबद्धता समाप्त करने की कार्यवाही की गई है, ताकि योजना का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंच सके।
देहरादून जिले के तीन अस्पताल—जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हॉस्पिटल और श्री सिद्धि विनायक हेल्थ सेंटर को योजना से बाहर कर दिया गया है। वहीं पिथौरागढ़ के बिष्ट हॉस्पिटल और ऊधमसिंह नगर जिले के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर की भी सूचीबद्धता समाप्त की गई है।
प्राधिकरण ने इन सभी अस्पतालों को एक माह का नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समयसीमा में किसी भी अस्पताल ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत सभी पांचों अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया गया।
प्राधिकरण का कहना है कि आगे भी इस तरह की मॉनिटरिंग जारी रहेगी, ताकि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और सही तरीके से पहुंच सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश