(बड़ी खबर) देहरादून: स्कूल में चौंकाने वाला खुलासा, दो दिव्यांग बच्चों के साथ वार्डन ने किया यह घिनौना काम
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट और लैंगिक उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल/होस्टल के वार्डन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनूपाल (उम्र 29 वर्ष), पुत्र हरिनाथ पाल, निवासी ग्राम इन्द्रपुर हेडी, थाना सादियाबाद, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पेन्सिल बॉक्स स्कूल, नियर कारगी चौक, पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी कि उनके दोनों दिव्यांग बच्चे, जो बंजारावाला स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं, के साथ स्कूल के वार्डन द्वारा मारपीट और यौन शोषण किया गया है। तहरीर के आधार पर पटेलनगर थाना में मुकदमा संख्या 256/2025 दर्ज कर आईपीसी की धारा 115(2)/64(2)(ए) बीएनएस व 5(डी)(के)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई। पीड़ित बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और बाल कल्याण समिति को सूचित किया गया। बच्चों की संवाद क्षमता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेषज्ञ अनुवादकों की मदद भी ली।
पुलिस ने स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर जब्त कर जांच की, जिसमें आरोपित के खिलाफ साक्ष्य मिले। इसके बाद बीते शनिवार को आरोपी मोनूपाल को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मीना रावत और कांस्टेबल रुसेन्द्र सैनी की भूमिका रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश