बड़ी खबर! देहरादून में भारी बारिश से दो मकान ढहे, दस घर कराए गए खाली
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के चलते दो मकान भरभरा कर ढह गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के मकानों को खाली कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र के 10 अन्य मकान खाली कराए गए हैं और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएसी बल की तैनाती भी मौके पर की गई है, ताकि भीड़ नियंत्रण और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार देर रात से जारी बारिश के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत