बड़ी खबर (उत्तराखंड): छुट्टियां कैंसिल, युद्ध जैसे हालात के बीच कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश
देहरादून। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र उत्तराखंड में भी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। जो कर्मचारी पहले से अवकाश पर हैं, उन्हें भी तुरंत मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
देशभर में भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यूपीसीएल ने यह कदम उठाया है ताकि राज्य में बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित न हो। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि फिलहाल अपरिहार्य स्थिति को छोड़ किसी को भी छुट्टी नहीं मिलेगी और कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
यह आदेश उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के डायरेक्टर ऑपरेशन द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। बिजली आपूर्ति जैसे जरूरी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित