बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज भी खराब रहेगा मौसम, तेज बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज (शुक्रवार) भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में गर्जना के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
हालांकि, 12 मई से राज्य में मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित