पति-पत्नी और वो के बीच घमासान, देहरादून जल निगम ऑफिस में मचा बवाल!
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित जल निगम निर्माण विंग मुख्यालय की बिल्डिंग में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय में मारपीट और हंगामे की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि एक महिला ने कार्यालय में पदस्थ एक महिला जूनियर इंजीनियर (जेई) पर उसके घर को तोड़ने का आरोप लगाया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हंगामा करने वाली महिला उसी डिवीजन में तैनात उपनल कर्मचारी की पत्नी है। उसका आरोप है कि महिला जेई उसके पति के साथ संबंध बना रही है और अब उनके घर को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कार्यालय परिसर में खींचतान और तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि वहां मौजूद कर्मचारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
इस पूरे घटनाक्रम से कार्यालय का कामकाज भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। सूत्रों के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने खुद को निर्दोष बताया है और पूरे मामले में किसी साजिश की आशंका जताई है। वहीं, जल निगम प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया, फिलहाल इस मामले को लेकर किसी थाने में तहरीर दी गई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!