थराली पुल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंता निलंबित
देहरादून। चमोली जनपद के थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। पुल को हुए नुकसान को गंभीर लापरवाही मानते हुए सचिव लोक निर्माण पंकज कुमार पांडे ने यह कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि जनहित के कार्यों में लापरवाही, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना उनका लक्ष्य है और इसके लिए सभी को ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश