(बड़ी खबर) उत्तराखंड: बंशीधर तिवारी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शासन ने जारी किया आदेश
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बंशीधर तिवारी को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तिवारी को मुख्यमंत्री के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वर्तमान में तिवारी महानिदेशक सूचना विभाग और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों का दायित्व निभा रहे हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से भी प्रत्यक्ष रूप से जोड़ा गया है, जिससे सरकार के कामकाज में समन्वय और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।
बंशीधर तिवारी को प्रशासनिक क्षेत्र में एक अनुभवी और नवाचारप्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में सूचना विभाग में कई उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले हैं, वहीं MDDA के कार्यों में भी गति आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी नई भूमिका से शासन तंत्र और संवाद व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
शासन के इस आदेश को सरकार की कार्यशैली में दक्षता और जवाबदेही लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना