उत्तराखंड: पूर्व विधायक व वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन
देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक व उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व ही वह अमेरिका से उपचार कर लौटे थे। उसके बाद उनकी तबीयत और खराब हो गई थी। इस पर उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोग इस अनहोनी पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं।
कैलाश गहतोड़ी 2017 में कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल को बंपर मतों से हराकर पहली बार चंपावत से विधायक बने थे। उसके बाद 2022 के विस चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इस पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर सीएम धामी के लिए चम्पावत सीट छोड़ी थी। सीएम धामी ने चम्पावत सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज