बिंदुखत्ता में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के शांतिनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय इंटर पास छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में छात्रा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की बेटी उषा दानू के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार, उषा जिम से लौटने के बाद कुछ देर घर में रही और फिर अचानक बेहोश हो गई। जब परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत देखी तो तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
फिलहाल छात्रा द्वारा ज़हर खाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवारजन इस घटना से स्तब्ध हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उषा अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर थी।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित