लालकुआं में 45 जरूरतमंदों को मिली राहत, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने वितरित किए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 45 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से स्वीकृत इस सहायता राशि ने कई जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष ऐसे परिवारों के लिए संबल बन रहा है, जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जरूरतमंदों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार उनके जीवन को आसान बनाने का प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि भविष्य में भी पात्र लोगों को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।

आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विजय रोहित दुमका, महामंत्री बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक सिंह, के.के. पांडे, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।