लालकुआं में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर
लालकुआं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद आज लालकुआं में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया। मां अवंतिका मंदिर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग में रंग गया।

यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों के बलिदान और सेना के पराक्रम को याद करते हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन के सफल संचालन में पुलिस, वन विभाग और अर्धसैनिक बलों की भूमिका भी सराहनीय रही।
इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी और पवन चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद