(ब्रेकिंग) लालकुआं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, सिर कुचलने से नहीं हो सकी पहचान
लालकुआं। शहर के सुभाष नगर और श्मशान घाट के बीच रविवार तड़के करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे युवक को टक्कर मारते हुए कुचल डाला। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालकुआं की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वाहन चालक को नींद की झपकी या तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ होगा। घटनास्थल से टूटे बंपर के टुकड़े और टायरों के निशान बरामद किए गए हैं।
पुलिस संभावित वाहन की तलाश में जुटी है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!