नैनीताल: जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 20 जुलाई को रेड तो 21-22 को ऑरेंज
नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने नैनीताल जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 20 जुलाई को जिले में रेड अलर्ट रहेगा, जबकि 21 और 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को जिले के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना है। वहीं 21 और 22 जुलाई को भी कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित तहसीलों, आपदा कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को सक्रिय किया गया है।
बारिश से अगर मोटर मार्ग बाधित होते हैं तो एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी को तत्काल सड़कें खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने को कहा गया है।
सभी पुलिस चौकियों और थानों को भी आपदा उपकरणों सहित हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अवधि में वे अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ न रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से मशीनों की तैनाती करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत साझा करने को कहा गया है:
- जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 05942-231178, 231179, 231181
- टोल फ्री नंबर: 1077
- राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (SEOC): 0135-2710334, 2710335
- मोबाइल नंबर: 9058441404, 8218867005
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!