बारात की खुशियां मातम में बदली! नैनीताल में खाई में गिरी बुलेरो, 2 की मौत, 5 घायल
नैनीताल जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ओखलाकांडा में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। ओखलाकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर एक बारात में जा रही बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में कई बाराती सवार थे और अचानक वाहन ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। गाड़ी सीधी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के ज़रिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान