भीमताल: यहां नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, एक और महिला को बनाया निवाला
भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है, साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।
बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने बताया कि शनिवार की शाम 4.30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था।
उन्होंने कहा कि महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इधर शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात