(बड़ी खबर)…हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर समेत 34 स्कूलों पर कार्रवाई, जांच के बाद जारी हुए नोटिस, देखें पूरी लिस्ट
हल्द्वानी। निजी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों और कॉपियों को लेकर की गई जांच के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपते हुए हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, बिंदुखत्ता, भवाली और भीमताल समेत विभिन्न क्षेत्रों के 34 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
प्रशासन को मिली शिकायतों के आधार पर उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तर से जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया कि कई स्कूलों में निर्धारित मानकों के विपरीत किताबें और कॉपियां लागू की जा रही थीं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और तय समय में जवाब न देने या संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!