बड़ी खबर: लालकुआं में सस्ता गल्ला विक्रेता पर कार्रवाई, दुकान सील, निलंबन की संस्तुति
लालकुआं। पूर्ति विभाग ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उचित दर की दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही जिलाधिकारी को निलंबन की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार, खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लालकुआं के बजरी कंपनी क्षेत्र में संचालित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ह्रदयेश शर्मा नियमित रूप से दुकान नहीं खोल रहे हैं। शिकायतों के आधार पर जब निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया तो दुकान बंद मिली। फोन पर संपर्क करने पर विक्रेता ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही और अपने प्रतिनिधि को भेजा, लेकिन जांच के दौरान भी कई अनियमितताएं सामने आईं।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि विक्रेता ह्रदयेश शर्मा द्वारा लगातार अनियमितता बरतने और जांच में सहयोग न करने के कारण दुकान को सील कर दिया गया है। साथ ही उचित दर की दुकान के निलंबन की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
इस दौरान यह भी बताया गया कि ह्रदयेश शर्मा की दुकान से जुड़े सभी उपभोक्ताओं और राशन कार्डधारकों को अब हाथीखाना क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समीरुद्दीन से संबद्ध कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अगर किसी राशन विक्रेता द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर