(बड़ी खबर) चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस… नैनीताल में 15 क्षेत्रों के लिए नए प्रभारी घोषित… देखें पूरी लिस्ट…

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नैनीताल जिले के सभी नगर और ब्लॉक क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए भरोसा जताया कि ये सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देंगे और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

यहां पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी:

  • हल्द्वानी नगर: राजेंद्र खनवाल
  • रामगढ़: देवेंद्र चुनौतिया
  • धारी: भुवन दर्मवाल
  • भवाली: उमेश कबडवाल
  • भीमताल नगर: नीरज तिवारी
  • नैनीताल नगर: अखिल भंडारी
  • रामनगर शहर: हाजी सुहैल सिद्दीकी
  • कोटाबाग-कालाढूंगी: नंदन दुर्गापाल
  • बेतालघाट और गरमपानी-सुयालबाड़ी: भुवन तिवारी
  • मालधन-रामनगर ब्लॉक: तारा नेगी
  • लालकुआं-बिंदुखत्ता: संजय किरौला
  • हल्दूचौड़: दीप पाठक
  • ओखलकांडा: केदार पलड़िया
  • भीमताल ब्लॉक: महेश कांडपाल
  • खुर्पाताल: मयंक भट्ट
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

जिलाध्यक्ष छिम्वाल ने बताया कि सभी नियुक्त प्रभारी जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का कार्य शुरू करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाकर जनता से सीधे संवाद बनाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad