(बड़ी खबर) लालकुआं: बिंदुखत्ता में दिनदहाड़े चोरी, नामकरण में गई महिला के घर से लाखों के जेवरात और नगदी उड़ाई

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता के संजय नगर-द्वितीय क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के मकान में हुई चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला कुछ ही घंटों के लिए पास ही स्थित अपने जेठ के घर नामकरण संस्कार में गई थीं, इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के आधा दर्जन से ज्यादा ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात, नगदी और जरूरी कागजात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पार्वती कोरंगा के पति प्रताप सिंह कोरंगा दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि उनके दो बेटे विदेश और जयपुर में कार्यरत हैं। वह घर में अकेली रहती हैं। बुधवार सुबह 11 बजे वह कुछ दूरी पर रहने वाले अपने जेठ के घर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे समेत अन्य ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है।

तलाशी लेने पर पता चला कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब साढ़े 13 तोला सोने के जेवर, 45 हजार रुपये नकद और कई एफडीआर लेकर फरार हो गए। घटना से महिला स्तब्ध रह गईं और उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल व बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है, स्थानीय लोग बढ़ती चोरियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad