बड़ी खबर (नैनीताल): 100 वर्गगज से छोटे प्लॉटों की जांच में 40 अवैध भवनों का हुआ खुलासा, 25 को भेजे गए नोटिस
नैनीताल 7 मई 2025 सूवि। मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भूखण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल, भवाली क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य जारी रखा।
बुधवार को भी जिले में विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा सत्यापन का कार्य कराया गया। 25 को नोटिस दिए गए
सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल एवं भवानी क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान में भवाली के रेहड़ में 40 भवनों का सत्यापन किया गया इनमें किसी का भी भवन नक्शा पास नहीं कराया था सभी अवैध पाए गए साथ ही जिन व्यक्तियों के नाम भवन थे उनमें से अधिकांश द्वारा घर किसी और को दिया गया टीम को मौके पर मिला।
बुधवार को ही प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल में पूर्व में सत्यापन के दौरान चिन्हित किए गए 25 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया। सचिव जिला विकास प्राधिकरण ने अवगत कराया कि नोटिस के उपरांत सम्बंधित द्वारा नियमानुसार नक्शा पास आदि की कार्यवाही की जाएगी इस सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा एम मौका दिया जा रहा है उसके उपरांत धवस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित