बड़ी खबर (लालकुआं): पंचायत चुनाव से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंची पुलिस टीम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लालकुआं। आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को लालकुआं क्षेत्र में पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मोतीनगर, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और हल्दूचौड़ क्षेत्र में स्थित कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मतदान के दिन संभावित भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और रणनीति तैयार की।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, निगरानी कैमरों की स्थिति और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क है और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!