(बड़ी खबर) हल्द्वानी: सीएम धामी के सख्त निर्देश पर चोरगलिया में देशी शराब की दुकान तत्काल प्रभाव से बंद, अनुज्ञापन रद्द
चोरगलिया (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में खोले गए देशी मदिरा विक्रय केंद्र को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दुकान का अनुज्ञापन भी समाप्त कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह और आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखे स्टॉक का परीक्षण किया गया और बचे हुए स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए।
अधिकारियों ने मौके पर ही दुकान का संचालन पूर्ण रूप से बंद करा दिया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय जनभावनाओं के मद्देनज़र और वर्तमान आबकारी नीति के अनुरूप की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जनहित और नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर