भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
भीमताल। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) निधि की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और CSR के तहत किए गए तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर चर्चा हुई। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को नए कार्य आवंटित करते हुए उन्हें तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
CSR के तहत नैनीताल जिले में सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी भी बैंकों को सौंपी गई है।
बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव का जिम्मा दिया गया, जबकि केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि CSR फंड के माध्यम से जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और जिले को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए सभी संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। बैठक का संचालन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित वाजपेयी ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी