मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, रानीबाग पुल का करेंगे उद्घाटन, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर आ रहे है, इस दौरान जनता की सुविधा तथा सुगम यात्रा के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान लागू किया है।
ट्रैफिक प्लान–
🚓हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।
🚓मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9:30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
🚓आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा। पुलिस ने सम्मानित जनता से रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार