नैनीताल: कल जनपद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जारी हुआ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 5 जून को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर रहेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नैनीताल और भीमताल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:00 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से राज्य अतिथि गृह नैनीताल जाएंगे।

देखें मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

* 08:00 बजे — जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान
* 09:10 बजे — सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल आगमन
* 09:30 बजे — राज्य अतिथि गृह, नैनीताल पहुंचेंगे
* 10:10 बजे से 10:50 बजे तक — पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट और वार्ता
* 10:50 बजे — राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान
* 11:00 बजे — सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे
* 11:15 बजे — विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल आगमन
* 11:35 बजे — भीमताल झील के निकट आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग
* 11:55 बजे — रामलीला ग्राउंड, भीमताल (मल्लीताल) पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।