5 जून को भीमताल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां

ख़बर शेयर करें 👉

भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भीमताल दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत भीमताल क्षेत्र में लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और हरित वातावरण को और सशक्त बनाना है।

उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा पौधों की गुणवत्ता और उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हरित उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूत करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad