नैनीताल दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: घोड़ाखाल से हल्द्वानी तक व्यस्त कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे और हल्द्वानी सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री दोपहर 1:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड से रवाना होकर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री अपराह्न 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।