देवेंद्र सिंह बिष्ट ने उठाई बिंदुखत्ता के गन्ना किसानों की आवाज; समितियों में स्थानीय प्रतिनिधियों को नामित करने की मांग
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दुग्ध विकास एवं गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से समितियों में स्थानीय सदस्यों को नामित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में किसानों की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बिंदुखत्ता क्षेत्र की आबादी करीब 60 हजार है और यहां तीन गन्ना तोल केंद्र संचालित हैं, लेकिन अब तक क्षेत्र से किसी भी किसान प्रतिनिधि को समिति में सदस्य नामित नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि स्थानीय प्रतिनिधित्व नहीं होने से उनकी समस्याएं प्रभावी तरीके से शासन और विभाग तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और जनभावनाओं को देखते हुए समितियों में स्थानीय लोगों को प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी है। इससे गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा और किसानों को अपनी बात रखने का उचित मंच मिलेगा।

ज्ञापन में किसानों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र से कुछ सक्रिय किसानों और जनप्रतिनिधियों को समितियों में नामित किया जाए, ताकि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।
ज्ञापन पर देव सिंह, जगदीश पंत, भवानी दत्त सती और कृपाल सिंह नेगी समेत कई किसानों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!